स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम अविनाश सिंह सख्त, डॉक्टरों-कर्मचारियों को दी चेतावनी

  • 14 days ago
  • 213 views


बरेली। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और चिकित्सकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने ई-संजीवनी सेवा की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों को मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भुगतान एवं पंजीकरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में पीछे चल रहे केंद्रों की विशेष निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now