Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रसव के बाद प्रसूता की संदिग्ध मौत, निजी अस्पताल सीज; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित निजी श्री ओम हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

महिला ने डिलीवरी के दौरान एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Previous News

मथुरा में चलते ट्रक में भीषण आग, हाईवे पर मची अफरातफरी; बैटरियां जलकर खाक

Next News

जीत के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं विधायक मैथिली ठाकुर, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद