Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 14 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
5 साल से जाम नालियों से परेशान ग्रामीण, गंदगी और जलभराव में गुजरने को मजबूर बच्चे

धौलपुर जिले की ग्राम पंचायत आंगाई के गांव जिंदापुरा में पिछले करीब पांच वर्षों से नालियों की सफाई न होने के कारण हालात बदतर बने हुए हैं। जाम नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाने से ग्रामीणों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।

Previous News

10 लाख की फिरौती के लिए कंपनी कर्मचारी का अपहरण, पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित छुड़ाया

Next News

मथुरा के शास्त्री नगर में युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, हाथ में धंसे छर्रे; देर रात तक इलाके में तनाव