Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मासूम से छेड़छाड़ के आरोपी बाबा पर चला बुलडोजर, वृंदावन में अवैध कुटिया ध्वस्त

वृंदावन। कान्हा की नगरी वृंदावन में महाराष्ट्र से दर्शन करने आए श्रद्धालु परिवार की 10 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस के बाद अब नगर निगम ने भी बड़ी कार्रवाई की है।

आरोपी कथित साधु कृष्ण हरिदास बाबा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, वहीं बुधवार को नगर निगम की टीम ने मैत्री घर विधवा आश्रम के पास बनी उसकी अवैध कुटिया पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने परिवार को ठाकुर जी के विशेष दर्शन कराने का झांसा देकर मासूम बच्ची को अपनी कुटिया में ले गया था। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर आसपास के लोगों ने समय रहते बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर वृंदावन पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर आरोपी का ठिकाना भी जमींदोज कर दिया।

Previous News

वृंदावन पुलिस ने खोजे 207 गुम मोबाइल, पूरे यूपी में हासिल किया पहला स्थान

Next News

50 लाख दहेज भी पड़ा कम, लग्जरी कार की मांग पर विवाहिता का गला दबाकर चौराहे पर छोड़ा