Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह प्रातःकालीन पवित्र भस्म आरती में भी शामिल हुईं।

उज्जैन पहुंचीं तमन्ना भाटिया ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। भस्म आरती के दौरान अभिनेत्री पारंपरिक परिधान में बेहद श्रद्धामय अंदाज में नजर आईं।

मंदिर परिसर में तमन्ना भाटिया की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के बाद उन्होंने भगवान महाकाल से देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और तमन्ना भाटिया की इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खास उत्साह देखने को मिला।

Previous News

ईंधन बचत को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ को मिलेगा बढ़ावा

Next News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम