Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, यात्री घायल, जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा

ट्रेन में सीट को लेकर होने वाले विवाद का एक और मामला बुधवार को मथुरा जंक्शन पर सामने आया, जहां सचखंड एक्सप्रेस में सफर के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक यात्री घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार भिंड-मुरैना से एक परिवार सचखंड एक्सप्रेस में मथुरा आने के लिए सवार हुआ था। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर पहले से बैठे यात्रियों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक व्यक्ति के सिर पर कड़ा मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल यात्री ने घटना की सूचना जीआरपी मथुरा जंक्शन को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

घायल नंदकिशोर निवासी देवनगर, थाना कोतवाली मथुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहा था, तभी सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट की नौबत आ गई।

फिलहाल पीड़ित द्वारा जीआरपी मथुरा जंक्शन में लिखित शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Previous News

द्वापरकालीन कंस किला बनेगा नया पर्यटन केंद्र, पुरातत्व विभाग करेगा संरक्षण और सौंदर्यीकरण

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम पचौरी राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान से सम्मानित