Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीतापुर में सेल्समैन से लूट के बाद फायरिंग, 40 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार

सीतापुर जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलियों की आवाज गूंजी, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर भूड़ा के पास बदमाशों ने सेल्समैन को रोक लिया और उससे करीब 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि जब सेल्समैन ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सेल्समैन घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
Previous News

मदर्स डे पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने आयोजित किया वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे सम्मान समारोह

Next News

बुलंदशहर में गोद भराई समारोह के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका