Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग तेज, कोतवाली पहुंचीं जय बजरंग सेना की पदाधिकारी

चित्रकूट के महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास की गिरफ्तारी को लेकर मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद महंत के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि महंत भरतदास के खिलाफ अब तक 11 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन गिरफ्तारी न होने से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी मामले को लेकर जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय कर्वी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर महंत की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

अर्चना उपाध्याय ने आरोप लगाया कि महंत भरतदास को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Previous News

महोबा की दाल मिल में भीषण आग, लाखों का चना और सामान जलकर राख

Next News

मदर्स डे पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने आयोजित किया वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे सम्मान समारोह