Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भैंस के रुपयों को लेकर हुए विवाद में 6 लोग हुए गिरफ्तार

आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के कस्बे में भैंस बेचने के पैसे को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और मामला दर्ज किया। पुलिस ने 36 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। डीसीपी पश्चिम आदित्य के अनुसार क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस ने कहा सख्त कार्रवाई

Previous News

पुष्प विहार कॉलोनी में दो मकानों में हुई लाखों की चोरी

Next News

गौशाला में निरीक्षण के दौरान सांसद हुए नाराज