Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, 15 जून तक बनेगा शहीद स्तंभ

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में राम मंदिर आंदोलन के बलिदानियों की स्मृति में “शहीद स्तंभ” का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसे 15 जून तक पूरा किए जाने की संभावना है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 30 जून तक निर्माण एजेंसियां Larsen & Toubro और Tata Consultancy Services अपना कार्य पूरा कर लौट जाएंगी, जबकि रखरखाव के लिए एलएनटी की एक टीम स्थायी रूप से मौजूद रहेगी।

मंदिर परिसर में सभी उप मंदिरों में दर्शन-पूजन सुचारु रूप से चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जा रहा है।

इसके अलावा ट्रस्ट कार्यालय, अत्याधुनिक म्यूजियम और फसाड लाइटिंग जैसे कार्य भी जल्द शुरू होने की तैयारी में हैं, जिससे परिसर को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

Previous News

झांसी में चौंकाने वाला खुलासा: जली हुई महिला की हत्या में भतीजा निकला आरोपी, पुलिस ने किया हिरासत में

Next News

यूपी में NDA के साथ चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी : मंत्री संजय सिंह