वृंदावन (मथुरा) में आज नई लॉजिस्टिक और कूरियर सेवा EW Courier का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक्सप्रेस डिलीवरी, इंटरनेशनल शिपिंग और ई-कॉमर्स पार्सल सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि अब स्थानीय लोगों और व्यापारियों को तेज, सुरक्षित और किफायती कूरियर सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पार्सल डिलीवरी को और अधिक आसान और तेज बनाने का दावा किया गया है।
कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि EW Courier की सेवाएं केवल स्थानीय और जिला स्तर तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पार्सल डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस नई सेवा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक सेक्टर को क्षेत्र में नई गति मिलेगी।