Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, राजपूत समाज ने निकाला उत्सव

बरसाना में शनिवार को मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत चतुर्भुजी आश्रम से हुई, जो बांस मुहल्ला, मेन बाजार, रंगीली गली, सुदामा चौक, बाग मुहल्ला होते हुए नए बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु सिर पर साफा बांधे और हाथों में तलवार लिए जय राजपूताना के जयकारे लगाते नजर आए।

बैंड-बाजों की थाप पर घोड़ियों का नृत्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। जगह-जगह अन्य समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा कस्बा उत्सवमय माहौल में डूब गया।

शोभायात्रा से पूर्व महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके जीवन व शौर्य पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। रात्रि में आयोजित रांगनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने उनके साहस और बलिदान की गाथा प्रस्तुत की।

इस मौके पर कई सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक लोग मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम को और भव्यता मिली।

Previous News

एल्विश यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई; गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू की

Next News

पानीगांव में मौत को दावत देता ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश