Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 09 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधा रानी तीन वन परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र

मांट तहसील मुख्यालय से निकली राधा रानी तीन वन परिक्रमा ने शनिवार को अपना 50वां सोपान पूर्ण किया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जो पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

तहसील गेट से शुरू हुई परिक्रमा में भक्तों ने फूल-मालाओं के साथ राधा रानी का गुणगान करते हुए नृत्य किया। यात्रा सबसे पहले मानसरोवर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने राधा रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मानसरोवर में समाजसेवी जगदीश राघव द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत कर प्रसादी वितरित की गई।

इसके बाद यात्रा देवराह बाबा आश्रम और बेलवन धाम पहुंची, जहां भक्तों ने भजन-कीर्तन और भंडारे का आनंद लिया। डोला में विराजमान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ते रहे।

यात्रा भैरू बाबा मंदिर, श्री गोरा धाम, बंसीवट और भांडीरवन की परिक्रमा करते हुए पुनः मांट पहुंचकर संपन्न हुई।

परिक्रमा के दौरान वृंदावन दास महाराज ने बताया कि तीन वन की यह परिक्रमा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे राधा-कृष्ण के चरणों में स्थान प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यह परिक्रमा हर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित होती है, जिसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Previous News

बेंगलुरु में PM मोदी करेंगे नए ध्यान मंदिर का लोकार्पण, कल आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा समारोह

Next News

जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; मरीजों की भीड़ देख दिए जरूरी निर्देश