अयोध्या में सरयू नदी में डूबे बस्ती जिले के तीन युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव अयोध्या से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक सरयू नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के बाद से दो अन्य युवकों की तलाश लगातार जारी है।