Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 08 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 14वीं रजिस्ट्री पूरी

वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण और रजिस्ट्री प्रक्रिया लगातार जारी है। शुक्रवार को 200 वर्ग मीटर भूमि की एक और रजिस्ट्री पूरी होने के बाद कुल रजिस्ट्रियों की संख्या 14 पहुंच गई है। अब तक करीब 1400 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रशासन लगातार संपत्ति स्वामियों से संवाद कर रहा है और पुनर्वास प्रक्रिया को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कॉरिडोर परियोजना के लिए कुल 19 हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए लगातार संपर्क और सहमति की प्रक्रिया चल रही है।

प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों और परिवारों के पुनर्वास के लिए विशेष योजना तैयार की है। दुकानदारों को नई दुकानें उपलब्ध कराने के साथ-साथ परिवारों को ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ आधार पर कम कीमत में फ्लैट दिए जाएंगे, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान कोलकाता निवासी श्रद्धालु नारायण नाडा ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराते हुए कहा कि यह कार्य वह ठाकुर बांके बिहारी जी की सेवा और वृंदावन के विकास के लिए कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वृंदावन की यातायात व भीड़ व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा।

Previous News

अपनी मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- “मैं बिल्कुल ठीक हूं, फेक न्यूज फैलाने वालों पर लूंगा लीगल एक्शन”

Next News

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है मथुरा जंक्शन का वीआईपी मार्ग