Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 08 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
8 साल बाद मां बनने जा रही महिला की प्रसव के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

हाथरस के सासनी क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार मांडू निवासी बंटू की 28 वर्षीय पत्नी Pinky को प्रसव पीड़ा होने पर आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास बने नव ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव का भरोसा दिया, लेकिन समय पर सही उपचार नहीं किया गया। उनका कहना है कि इलाज में देरी और लापरवाही के कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि शादी के करीब 8 साल बाद परिवार में खुशियां आने वाली थीं, लेकिन प्रसव के दौरान महिला की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 
Previous News

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Next News

चकबंदी विभाग से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास