Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ेंगे आम नागरिक

आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को स्व-गणना अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के तहत वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वयं अपनी गणना किस प्रकार कर सकते हैं। अधिकारियों को पोर्टल के संचालन, तकनीकी प्रक्रिया और लोगों को जागरूक करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से स्व-गणना अभियान में भाग ले सकें।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और वार्ड स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए। प्रशासन की ओर से आमजन से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।

Previous News

चित्रकूट में इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Next News

मथुरा में महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल, घर में घुसकर दबंगों पर हमला करने का आरोप