Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम अब नोएडा में करेगी प्रतिभाग

मथुरा में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन में नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित श्री कृष्ण सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपने शोध आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला समन्वयक कविता सक्सेना एवं जिला एकेडमिक कॉर्डिनेटर नम्रता बरोलिया के संयोजन में किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय “साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी” यानी सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार रखा गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य और स्वच्छ ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रोजेक्ट, मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी शोध डायरी, सर्वे रिपोर्ट और निष्कर्षों को जूरी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ रखा। उनके प्रोजेक्ट्स में वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास भी दिखाई दिया।

जनपद स्तरीय प्रदर्शन के बाद चयनित टीम अब नोएडा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मथुरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में उत्साह है और उन्हें अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते ही बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत,

Next News

मांट के नन्हे खिलाड़ियों ने खेल मैदान में गाड़ा सफलता का झंडा, 25 पदक जीतकर जिले में बजाया डंका