Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मां-बेटी की गला रेतकर की थी हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सोनू उर्फ परवेज के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, 23 नवंबर की रात गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से ही आरोपी सोनू उर्फ परवेज फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद किया है। फिलहाल घायल आरोपी का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous News

संस्कृति विश्वविद्यालय में गूंजा 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का मुद्दा, युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत

Next News

मथुरा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों के हुए तबादले और नई तैनाती