Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 26 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यातायात माह के तहत वृंदावन में छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट-सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

मथुरा जनपद में चलाए जा रहे यातायात माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवंबर 2026 को वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में यातायात पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात के अन्य जरूरी नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को भारतीय संविधान की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही सभी को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Previous News

मथुरा के पुराने बस स्टैंड का कब बदलेगा हाल पीपीपी मॉडल का टेंडर पास, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं!

Next News

मथुरा जंक्शन पर तीन युवतियों के साथ मिला रहीस, एक की झारखंड में दर्ज है गुमशुदगी; RPF कर रही पूछताछ