Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 24 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर में मंडी के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर मंडी के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कराया गया है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Previous News

देव दीपावली पर गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, माता भरपाई देवी गौशाला में धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति

Next News

CCT सीजन-3 के सेमीफाइनल में रोमांचक भिड़ंत, फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों ने झोंकी पूरी ताकत