Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 24 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बिजली के खंभे से टकराई बाइक

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रामताल के समीप हुए इस हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान गांव बाटी निवासी वीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र गांव नारायणपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामताल के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

हादसा रात के समय होने के कारण काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब राहगीरों ने बिजली के खंभे के पास क्षतिग्रस्त बाइक और युवक का शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous News

मथुरा के पालीखेड़ा में बोरे में मिला खून से लथपथ अज्ञात शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Next News

मथुरा में 134 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो कारों में तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार