Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोलियम से भरे दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत कैबिन में फंसा

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव हुलु पुल से पहले पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो टैंकरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शी सोनू उपाध्याय के मुताबिक, टैंकर संख्या UP85 AT 3637 खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान मथुरा की ओर से तेज गति से आ रहे दूसरे टैंकर संख्या UP21 CN 5529 ने खड़े टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद टैंकर के कैबिन में क्लीनर बुरी तरह फंस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने टक्कर की तेज आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

क्लीनर को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद उसे कैबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे के दौरान सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि दोनों टैंकरों में पेट्रोलियम पदार्थ भरा होने के बावजूद आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। यदि टैंकरों में आग लग जाती तो आसपास के इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खराब वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने के दौरान सुरक्षा इंतजामों और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

बरसाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गेस्ट हाउस से अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

Next News

जमुनापार पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 10 हजार रुपये और अवैध तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार