Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में डॉक्टर की दबंगई का वीडियो वायरल, मरीज से बोले- “DM-CM को बुला लो, इलाज नहीं करूंगा”

हाथरस जनपद के सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात एक चिकित्सक का दबंगई भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर मरीज पक्ष से अभद्र भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में चिकित्सक हाफ निक्कर और टी-शर्ट पहनकर अस्पताल परिसर के गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह गुस्से में कहते सुनाई दे रहे हैं, “DM को बुला लो या CM को बुला लो, मैं इलाज नहीं करूंगा।” डॉक्टर के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मरीज पक्ष और चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया और डॉक्टर ने आपा खो दिया। वीडियो में चिकित्सक का व्यवहार और भाषा दोनों ही सवालों के घेरे में हैं।

सबसे अहम बात यह है कि सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान चिकित्सक निर्धारित ड्रेस कोड में भी नजर नहीं आए। ऐसे में अस्पताल परिसर में इस तरह की हरकत और अभद्र व्यवहार ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

मथुरा-वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई संचालकों को नोटिस जारी

Next News

सरेशाम फायरिंग से सनसनी, होटल के बाहर दो युवकों को मारी गोली