Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिसलेरी के पानी की गुणवत्ता पर उठे सवाल लैब टेस्ट में सैंपल फेल, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश के चर्चित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में बिसलेरी के एक पानी के सैंपल में निर्धारित सुरक्षा मानकों से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद कंपनी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पानी में ब्रोमेट की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा और कुछ रासायनिक तत्व पाए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन यानी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।

यह मामला गोवा प्लांट में तैयार किए गए पानी के सैंपल की जांच से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, कंपनी की ओर से भी इस मामले में अपना पक्ष रखा गया है।

अब इस कार्रवाई के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, जांच में सामने आई गड़बड़ी को पूरे बिसलेरी ब्रांड के सभी उत्पादों पर लागू नहीं माना जाना चाहिए।

Previous News

शादी समारोहों में सक्रिय कड़िया सांसी गैंग से सावधान मथुरा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बैग और जेवरात चोरी करने वाले गिरोह से सतर्क रहने की अपील

Next News

अयोध्या के रामपथ पर जानलेवा स्टंट ट्रैफिक के बीच सड़क पर स्केटिंग करते दिखे तीन युवक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!