Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धीरेंद्र शास्त्री की झांकी को लेकर विवाद गहराया, भागवत आचार्यों ने जताया आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की झांकी को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। झांकी को लेकर भागवत आचार्यों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी के विरोध में भागवत आचार्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि झांकी को लेकर उनकी आपत्ति है और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान आर.के. पांडेय ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित निर्णय लेने की अपील की। अब देखना होगा कि इस ज्ञापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Previous News

महंत राजू दास की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि आकर दिखाइए

Next News

मथुरा रिफाइनरी में हुआ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही बंद की गईं सभी लाइटें