Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 22 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में जाम का झाम बरकरार भूतेश्वर तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, पुलिस के दावे जमीनी हकीकत से दूर!

धर्मनगरी मथुरा में जाम का झाम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के तमाम इंतजाम और दावों के बावजूद शहर की सड़कों पर जाम से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

बात करें भूतेश्वर तिराहे की, तो यह श्रीकृष्ण जन्मभूमि और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां भारी वाहनों का दबाव भी ज्यादा नहीं है, बावजूद इसके रेलवे अंडरपास की संकरी सड़क और यातायात प्रबंधन की खामियां जाम की बड़ी वजह बनती नजर आती हैं।

सवाल है कि जब शहर के प्रमुख मार्गों पर ही यातायात व्यवस्था बेपटरी है, तो मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम से आखिर कब राहत मिलेगी? क्या ट्रैफिक पुलिस सिर्फ दावों तक सीमित रहेगी या भूतेश्वर तिराहे की इस समस्या का कोई स्थायी समाधान भी निकलेगा?

Previous News

मथुरा में टप्पेबाजों का आतंक, बैग में तकिया रखकर महिला से ठगे डेढ़ लाख के जेवर और छह हजार रुपये

Next News

शहर में जाम के चलते बस स्टैंड नहीं पहुंच रहीं रोडवेज बसें ,यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ेगा?