Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 22 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया-कंटेनर ट्रक ने डायल 112 की PRV स्कॉर्पियो कार में मारी जोरदार टक्कर, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

थाना राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर गांव हुलू के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने आगे चल रही डायल 112 की PRV स्कॉर्पियो गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक कंटेनर ट्रक गुजरात से कपड़ा लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर गांव हुलू के समीप पहुंचा, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर सीधे आगे चल रही डायल 112 की PRV संख्या 5836 की स्कॉर्पियो में जा घुसा।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर वाहन चालकों की लापरवाही और नींद में ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous News

मथुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP के निर्देश पर सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों की शुरू हुई सघन चेकिंग

Next News

मथुरा की वरिष्ठ अधिवक्ता अलका उपमन्यु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मोटर दुर्घटना अधिकरण की महिला उत्पीड़न समिति की बनीं चेयरमैन