Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बृजवासियों को किया दंडवत प्रणाम, विरोधियों को दिया करारा जवाब

वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बृजवासियों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए मंच से सभी को दंडवत प्रणाम किया। साथ ही उन्होंने जल्द ही वृंदावन में बसने की इच्छा भी जाहिर की।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उनके वृंदावन आने का मुख्य उद्देश्य गौरी गोपाल आश्रम में आयोजित निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह और बाबूजी के जन्मोत्सव में शामिल होना है। इसके साथ ही उन्होंने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन भी किए।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध और पुतला दहन को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कथावाचन के दौरान शब्दों में त्रुटि हो सकती है, लेकिन उनके भाव में कोई खोट नहीं है।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जातियों के नाम पर राजनीति करने वाले लोग सनातन एकता नहीं चाहते और इसी वजह से उन्हें ट्रोल करने के बहाने तलाशते हैं। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी जी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में हिंदू और सनातन धर्म की एकता को अपना मुख्य संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि वह हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए जी रहे हैं और हिंदू एकता के मार्ग से कभी पीछे नहीं हटेंगे। अपने बयान में उन्होंने यहां तक कहा कि इसके लिए गालियां तो क्या, गोली भी खानी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा डिवाइडर से टकराकर नीचे उतरी स्विफ्ट कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Next News

बांके बिहारी के दरबार से धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार बोले- अब सनातन का रथ मथुरा की ओर मोड़ें, ट्रोलर्स को भी दिया जवाब