Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 07 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के विश्राम घाट से युवक लापता, परिवार ने लोगों से मदद की अपील की

मथुरा के विश्राम घाट क्षेत्र निवासी आकाश चतुर्वेदी बीते 20 अप्रैल 2026 से लापता हैं। परिवार के अनुसार आकाश अचानक घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

लापता युवक का नाम आकाश चतुर्वेदी है, जिनके पिता का नाम राकेश शेर बहादुर चौबे (गाजोराम परिवार) बताया गया है। परिवार गली सतगढ़ा, विश्राम घाट, मथुरा का निवासी है।

परिजनों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर भी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में परिवार ने आम जनता और मीडिया से मदद की अपील की है।

यदि किसी भी व्यक्ति को आकाश चतुर्वेदी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

???? 99972 91775
???? 98975 36166

परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि आकाश जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।

Previous News

मुस्लिम महिला जेलर को कैदी से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Next News

उझानी गांव में जमीन विवाद, किसान परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार