Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा तमंचा, कारतूस और बोलेरो गाडी सहित एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ थाना हाईवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 26 मिनट पर माल गोदाम रोड पर रेलवे लाइन के रास्ते, थाना हाईवे क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र पुत्र धर्मवीर, निवासी अमर कॉलोनी, चौहान हॉस्पिटल, गोवर्धन रोड, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इसके अलावा तलाशी के दौरान 5,640 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी संख्या UP 85 DF 2870 को भी जब्त किया है।

इस मामले में थाना हाईवे पर मुकदमा संख्या 1139/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना हाईवे में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बालाजीपुरम उपनिरीक्षक मांगेराम, कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल हर्ष कश्यप शामिल रहे।

Previous News

मथुरा जेल परिसर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और 624 ग्राम गांजा बरामद

Next News

मथुरा के बरसाना मेले से लापता हुआ लखीमपुर खीरी का श्रद्धालु रामू, 11 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग