मथुरा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 18 नवंबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई तथा लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस का यह अभियान अपराधों पर अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया। मथुरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।