राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है।
जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि चारों रिश्तेदार एक शादी समारोह में मायरा भरने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चौथी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।