Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में सनसनी: बरेली-जयपुर हाईवे पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मथुरा जनपद के थाना महावन क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बरेली-जयपुर हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना चिंताहरण महादेव मंदिर कट के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी रमेशचन्द्र निवासी विसाहुली (थाना इगलास, जनपद अलीगढ़) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विमल अपनी कार (UP80 FW 4751) से मथुरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चिंताहरण मंदिर कट के पास किसी अज्ञात हमलावर ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से विमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को Mathura Neuro Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

इस मामले में थाना महावन पुलिस ने मुकदमा संख्या 124/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी चेतराम शर्मा के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous News

मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट पर बड़ी कार्रवाई, अल्ट्रासाउंड/ईको मशीन सील

Next News

चर्चित पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी को जमानत, फायरिंग केस में मिली राहत