Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 17 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सिर पर टोकरी में सास को बिठाकर बहू कर रही तीन वन की परिक्रमा, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल बनी काजल

ब्रजभूमि में आस्था और भक्ति के कई अनूठे रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इन दिनों एक बहू अपने अनोखे संकल्प को लेकर चर्चा में है। अधिक मास के अवसर पर 84 कोस ब्रज परिक्रमा के दौरान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली काजल एक बार फिर अपनी सास को टोकरी में बिठाकर सिर पर रख तीन वन की परिक्रमा कर रही हैं।

समूचे ब्रजमंडल में इन दिनों परिक्रमा का दौर जारी है। श्रद्धालुओं का सैलाब ब्रज की रज में अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। इसी बीच काजल नाम की बहू अपनी सास को टोकरी में बिठाकर सिर पर रखकर परिक्रमा करती नजर आ रही हैं।

मंगलवार को कंकाली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद काजल ने तीन वन की परिक्रमा का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और मंदिर के सेवायतों ने सास-बहू का माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

परिक्रमा प्रारंभ करने से पहले दोनों ने युगल जोड़ी सरकार की पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ मां कंकाली मंदिर में माथा टेककर अपनी यात्रा शुरू की।

काजल का कहना है कि हर बहू को अपने सास-ससुर की सेवा करनी चाहिए। इसी सेवा और समर्पण के भाव के साथ वह एक बार फिर अपनी सास को टोकरी में बिठाकर तीन वन की परिक्रमा कर रही हैं।

ब्रजभूमि में काजल की यह अनूठी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर उनकी श्रद्धा देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर सास-बहू के रिश्ते में प्रेम और सेवा का संदेश भी सामने आ रहा है।

Previous News

कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता पहुंची वृंदावन, गिरफ्तारी की उठाई मांग

Next News

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर बड़ा हादसा! अड़ींग नहर के पास मजदूरों से भरा टेंपो खाई में पलटा, 9 घायल - 4 मथुरा रेफर