Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यात्री करें इंतजार, मैडम देखें रील मथुरा रेलवे आरक्षण कार्यालय का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

मथुरा। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावों के बीच मथुरा रेलवे आरक्षण कार्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर रील देखती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरक्षण कार्यालय में यात्रियों को टिकट और अन्य कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहना गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है कि यह मथुरा आरक्षण कार्यालय का ही है या नहीं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

छठ पूजा को लेकर मथुरा जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, स्टेशन पर गूंज रहे छठ मैया के भजन

Next News

वृंदावन के प्राचीन श्री अग्रविहारी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किए विविध व्यंजनों के भोग