Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रिफाइनरी पुलिस ने लाठी के साथ दबोचा

मथुरा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिफाइनरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 की रात करीब 8:43 बजे मुखबिर की सूचना पर बरेली हाईवे स्थित कोयला अलीपुर कट के पास चेकिंग के दौरान उदयवीर उर्फ ऊदल पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम करनावल, थाना रिफाइनरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक लाठी (डंडा) बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग मामलों में कुल पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी: उदयवीर उर्फ ऊदल (करीब 38 वर्ष)

Previous News

बरसाना के चिकसौली गांव में खूनी संघर्ष खेत की चकरोड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पुलिस पर भी चलाई गोलियां, 7 गिरफ्तार

Next News

मथुरा में सड़कों पर उतरी पुलिस, SSP के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने किया पैदल गश्त