Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 14 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब: बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगीं लंबी कतारें, सड़कें चोक और यातायात चरमराया

दीपावली पर्व के बाद आए वीकेंड के अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं और भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार सुबह से ही ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। वीकेंड होने की वजह से देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं, जिसके चलते पूरे नगर क्षेत्र में भीड़ का अत्यधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

भक्तों की भारी आमद के कारण बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख गलियां और संपर्क मार्ग पूरी तरह से चोक हो चुके हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण नगर के अधिकांश हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से देश भर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार दीपावली के बाद पड़े इस वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने और वाहनों की संख्या अत्यधिक बढ़ने से नगर की पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

बांके बिहारी मंदिर परिसर के आसपास का पूरा इलाका भक्तों से खचाखच भरा हुआ है।

Previous News

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज ने की पदयात्रा: बड़े गुरुदेव के जन्मोत्सव पर दर्शन पाने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Next News

UP News: यूपी के छात्रों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 50 हजार विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे मुफ्त टैबलेट