Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 14 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में रिश्ते शर्मसार! जीजा बना हैवान, दो सालियों से दुष्कर्म और लाखों रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जीजा पर अपनी ही दो सालियों के साथ दुष्कर्म करने और उनके पैतृक मकान को बिकवाकर लाखों रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़ित युवतियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी की पत्नी की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

पूरा मामला मथुरा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, होली गली निवासी विशाल की हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवतियों के माता-पिता की मृत्यु के बाद उनके सामने रहने और देखभाल की समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे में विशाल ने अपनी चारों सालियों को अपने घर में रहने के लिए आश्रय दिया था।

लेकिन आरोप है कि जिस जीजा को युवतियां अपना सहारा समझ रही थीं, उसी ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पीड़िताओं का आरोप है कि विशाल ने दो सालियों के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।

मामले में आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। पीड़िताओं के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर साजिश के तहत उनका पैतृक मकान बिकवा दिया और उससे प्राप्त लाखों रुपये की रकम खुद हड़प ली। जब बहनों ने अपने हिस्से के पैसे मांगे तो उन्हें डराया-धमकाया गया।

पीड़िताओं ने अपनी एक विवाहित बहन से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उसने बहनों का साथ देने के बजाय अपने पति का समर्थन किया। इसके बाद पीड़ित युवतियों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

एसपी सिटी ने दी मामले की जानकारी

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवतियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी की पत्नी की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

वृंदावन में 'गुरु नमन 2026' के तहत भारतीय कला संगम का आयोजन, गुरु-शिष्य परंपरा और शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण का दिया संदेश

Next News

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज ने की पदयात्रा: बड़े गुरुदेव के जन्मोत्सव पर दर्शन पाने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब