Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 13 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में तेज रफ्तार का कहर बाइक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

कोसीकलां (मथुरा)। जनपद मथुरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोसीकलां क्षेत्र के नगरिया दसविसा-शेरगढ़ मार्ग का है, जहां बाइक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो विभिन्न स्थानों से सवारियां लेकर शेरगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगरिया दसविसा-शेरगढ़ रोड पर सामने से आ रही बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पतालों में रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी है। इस सड़क हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Previous News

राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next News

इनकम टैक्स के मथुरा में ताबड़तोड़ छापे रहीसो के पैर कापे