Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 12 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना पुलिस की पहल से फिर एक हुआ परिवार, मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच सुलझाया विवाद

मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मथुरा पुलिस लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से एक दंपति के बीच चल रहे घरेलू विवाद को सुलझाकर परिवार को बिखरने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, थाना बरसाना क्षेत्र में एक दंपति के बीच आपसी घरेलू विवाद की सूचना डायल-112 पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और संवेदनशीलता के साथ उनकी काउंसलिंग की। पुलिस टीम ने पति-पत्नी को आपसी मतभेद दूर करने, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझाया।

पुलिस की समझाइश और काउंसलिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया। दोनों पक्षों के बीच की गलतफहमियां दूर हुईं और पति-पत्नी आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए।

इस सराहनीय पहल पर दंपति ने थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई की प्रशंसा की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता एवं काउंसलिंग संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छीनी दो दोस्तों की जिंदगी, तीसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा

Next News

मथुरा के राया में सुबह-सुबह सड़क हादसा, अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, दो लोग घायल