Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर के पास खंडहर में लगी भीषण आग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने टाला बड़ा हादसा

वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अकोला वाली धर्मशाला के समीप स्थित एक खंडहरनुमा मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। देखते ही देखते आग ने मकान में रखे फूल बंगले के थर्माकोल और लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी के इंचार्ज शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए स्थानीय निवासियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत की और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में स्थानीय निवासी आकाश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने में तत्परता दिखाई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous News

कमलकांत उपमन्यु के आवास पर भव्य गोवर्धन पूजन, DM-SSP समेत पहुंचे जिले के अधिकारी; राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय में NEP 2020 पर पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा