Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यम द्वितीया पर केसी घाट पहुंचे DM-SSP, यमुना घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मथुरा के वृंदावन में यम द्वितीया (भैया दूज) पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध केसी घाट सहित अन्य प्रमुख यमुना घाटों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों का बारीकी से जायजा लिया।

देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को घाटों पर पुख्ता इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

यम द्वितीया के पावन पर्व पर यमुना स्नान के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

Previous News

वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Next News

भैया दूज पर रोडवेज की चाक-चौबंद व्यवस्था, यात्रियों के लिए चलाई गईं अतिरिक्त बसें