मथुरा में यम द्वितीया (भैया दूज) पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 11 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के विश्राम घाट सहित अन्य प्रमुख यमुना घाटों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SP सिटी ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों का बारीकी से जायजा लिया।
देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को घाटों पर पुख्ता इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
यम द्वितीया के पावन पर्व पर मथुरा के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।