Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन पूजा के बाद गांव में बवाल पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, महिला घायल; फायरिंग के आरोप से मचा हड़कंप

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसैला में गोवर्धन पूजा के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला घायल हो गई। महिला ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के साथ फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के हाथ पर छोटा निशान है। यह निशान गोली लगने से हुआ है या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वहीं थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। किसी भी पक्ष की ओर से फायरिंग नहीं की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous News

वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, ठाकुर जी को अर्पित हुआ छप्पन भोग

Next News

राया में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत