Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर में कोर्ट परिसर के बाहर मौलाना की जमकर पिटाई, छात्रा से निकाह के विवाद में भड़की भीड़!

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट परिसर के बाहर पेशी के बाद निकल रहे एक मौलाना को गुस्साए लोगों ने घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मौलाना को भीड़ से बचाया।

दरअसल, पूरा मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के नाई की थड़ी इलाके में स्थित एक मदरसे से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर आरोप है कि उसने वहां पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर उससे निकाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। छात्रा के परिजनों को जब इस निकाह की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी फैल गई।

विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश के बाद जैसे ही मौलाना बाहर निकला, वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

अचानक हुए हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए मौलाना को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला।

फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मामले में मौलाना पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Previous News

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! पटाखे के धमाके से सहमा 6 साल का मासूम, भागते समय गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम

Next News

18 दिन बाद हरिद्वार में लौटी मां गंगा की रौनक! हर की पौड़ी पर फिर बहने लगी गंगा की धारा, श्रद्धालुओं को मिली राहत