Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में रशियन बिल्डिंग में मिला कोस्टारिका के विदेशी भक्त का शव, दो-तीन दिन पुरानी मौत की आशंका

वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में रमणरेती चौकी क्षेत्र स्थित रशियन बिल्डिंग से एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 713 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बेड पर एक विदेशी कृष्ण भक्त का शव पड़ा मिला।

मृतक की पहचान कोस्टारिका निवासी 60 वर्षीय जेरार्डो एनरिक लील बीरियोंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव कई जगह से नीला पड़ चुका था और प्रथम दृष्टया करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी शुभांशू यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मृतक का पासपोर्ट और बैग अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous News

गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अन्नकूट के साथ गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर i20 ने EON कार में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग घायल