Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस ने कानपुर से लापता बालिका को सकुशल बरामद किया, परिजनों के किया सुपुर्द

वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत वृंदावन पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने कानपुर स्थित अपने घर से परिजनों को बिना बताए निकली एक बालिका को वृंदावन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में 5 नवंबर 2026 को थाना वृंदावन की मिशन शक्ति टीम को एक बालिका के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। टीम बालिका को थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि वह कानपुर स्थित अपने घर से परिजनों को बिना बताए वृंदावन आ गई थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल बालिका के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। साथ ही बालिका की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसकी गहन काउंसलिंग की गई। मिशन शक्ति टीम ने बालिका को प्रेमपूर्वक समझाया और उचित मार्गदर्शन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद बालिका स्वेच्छा से अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई।

इसके बाद कानपुर से वृंदावन पहुंचे परिजनों को बालिका सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने वृंदावन पुलिस की मिशन शक्ति टीम की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को सामने रखा है।

Previous News

महिला को बातों में फंसाकर जेवर उतरवाने वाले तीन टप्पेबाज गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद

Next News

जान से मारने के इरादे से फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा और खोखा कारतूस बरामद