Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या की तर्ज पर जगमगाएगी गोवर्धन की मानसी गंगा, सभी घाटों पर होगा भव्य दीपोत्सव

गोवर्धन। भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलास्थली गोवर्धन में इस बार दीपावली का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। यहां 8 नवंबर को नगर पंचायत की ओर से मानसी गंगा के सभी घाटों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार अयोध्या की तर्ज पर पूरी मानसी गंगा को हजारों दीपों की रोशनी से सजाने की तैयारी की जा रही है। दीपों की जगमगाहट के बीच धार्मिक नगरी गोवर्धन का नजारा आकर्षण का केंद्र बनेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभादेवी लंबरदार ने बताया कि पूर्व में दीपावली के अवसर पर मानसी गंगा के एक घाट पर ही दीपोत्सव का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार आयोजन को और भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मानसी गंगा के सभी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे पूरा गंगाघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा।

वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने स्थानीय श्रद्धालुओं और कस्बावासियों से महादीपोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मानसी गंगा को अपने मन से प्रकट किया था। ऐसे पवित्र स्थल पर दीप जलाना श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने हाथों से कम से कम एक दीपक अवश्य जलाएं और इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें। सामूहिक सहभागिता से मानसी गंगा के सभी घाट दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे और कान्हा की नगरी में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Previous News

भरतिया गांव में पथराव और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, 9 मुकदमों में नामजद जीतू पुलिस के हत्थे चढ़ा

Next News

यम द्वितीया से पहले प्रशासन अलर्ट! DM-SSP ने विश्राम घाट और बंगाली घाट का किया निरीक्षण