Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कल देर शाम कृष्णा नगर में ASP आशना चौधरी ने ज्वेलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण ज्वेलर्स स्वामियों को दी दो टूक चेतावनी

आगमी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था और व्यापारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है जिसके चलते बुधवार श्याम करीब 7:00 बजे मथुरा की तेजतर्राट आईपीएस अधिकारी (ASP) आशना चौधरी एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने कृष्णा नगर क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानों का निरीक्षण किया इस दौरान आशना चौधरी ने दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और किसी भी आपराधिक वारदात की आशंका को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान ASP आशना चौधरी ने ज्वेलर्स संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू हालत में रखें कैमरों की नियमित जांच करें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकें उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत भी दी वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने भी व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को गंभीरता से अपनाने की अपील की

वही आशना चौधरी ने कहा की त्योहारों के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली प्रभारी अजय कौशल, कृष्णा नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजीव कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा

Previous News

राजीव एकेडमी के MBA विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

Next News

त्योहारों से पहले मथुरा में महिला थाना प्रभारी और एंटी रोमियो टीम की सड़कों पर ताबड़तोड़ गश्त, भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च